पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट दो पर केस
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट दो पर केस
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के भेलाखर्ग में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई उक्त मामले में पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दिए गए तहरीर में आशीष कुमार पुत्र दधिबल चैरसिया निवासी भेलाखर्ग कला ने लिखा है कि मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर मंजय पुत्र मनोज से कहासुनी हो गई जिसके बाद मंजय दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ गाली गलौज करते हुज मारपीट करने लगे एवं जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इसके बाद कोचिंग जा रहा था बेलवा सेंगर में उसी चैराहे पर ये तीनों लोग फिर मारने पीटने लगे उक्त मामले की शिकायत पर बेलहर पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
