पाॅच वर्ष से आवास के लिए भटक रही महिला

प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना अंतर्गत पात्र लोगों को आवास मुहैया करने का सरकार की ओर से दिशा निर्देश मिलने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम लोग आवास पाने से वंचित रह गए हैं। राजनीतिक द्वेस भावना को लेकर तमाम

Feb 4, 2026 - 17:53
पाॅच वर्ष से आवास के लिए भटक रही महिला

पाॅच वर्ष से आवास के लिए भटक रही महिला


नाथनगर/संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना अंतर्गत पात्र लोगों को आवास मुहैया करने का सरकार की ओर से दिशा निर्देश मिलने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम लोग आवास पाने से वंचित रह गए हैं। राजनीतिक द्वेस भावना को लेकर तमाम पात्र अभी भी छप्पर व टीन शेड में गुजर बसर करने को मजबूर हैं। विकास खंड नाथ नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत तरयापार निवासिनी इंद्रमती पत्नी श्रीभान ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास पाने के लिए कई बार अपने ग्राम प्रधान से गुहार लगाई है। लेकिन उसे आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। उसके पास एक कमरा टीन शेड का मकान है। जिसमें वह अपने बच्चों के साथ गुजारा कर रही है। उसका पति श्रीभान मेहनत मजदूरी करते हैं। बड़ा बेटा अंकित उम्र 17वर्ष, निखिल उम्र 15 वर्ष, वैष्णवी उम्र 10 वर्ष पढ़ाई कर रहे हैं। पात्र होने के बाद भी वह सरकार की आवास जैसी कल्याणकारी योजना का लाभ पाने से वंचित है। आरोप है कि गांव के तमाम अपात्र एवं प्रधान के चहेते लोगों को प्रधानमंत्री आवास दे दिया गया है। जिसकी जांच जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952