नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा को लेकर जनपद में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी- डीएम 

Aug 27, 2026 - 16:52
नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा को लेकर जनपद में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी- डीएम 

नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा को लेकर जनपद में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी- डीएम 
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण कई नागरिकों के फंसे होने या लापता होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सहायता एवं समन्वय के लिए दिशा निर्देश और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। स्थानीय स्तर पर किसी भी लापता नागरिक की सूचना दर्ज कराने हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अथवा कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से संपर्क करें। आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टोल फ्री नम्बर-1070, 1077, टेलीफोन-05547-297227 है। लापता व्यक्ति की सूचना दर्ज कराने हेतु आवश्यक जानकारी जिला प्रशासन को सूचना देते समय लापता नागरिक का विवरण पूरा नाम, आयु, लिंग, आधार कार्ड नंबर और स्थायी पता, नेपाल में अंतिम लोकेशन व्यक्ति नेपाल के किस शहर/स्थान (जैसे काठमांडू, पोखरा, मुस्तांग आदि) गया था और आखिरी बार कब बात हुई थी, संपर्क विवरण लापता व्यक्ति का मोबाइल नंबर और नेपाल में रुका हुआ संभावित होटल/गाइड का विवरण, सूचना दाता की जानकारी सूचना देने वाले रिश्तेदार/परिचित का नाम, मोबाइल नंबर और लापता व्यक्ति से संबंध का उल्लेख करे।

जिलाधिकारी ने नेपाल आपदा से सम्बंधित जनपद के परिजनों/व्यक्तियों से अपील किया है कि अफवाहों से बचें, सोशल मीडिया पर फैल रही असत्यापित खबरों पर ध्यान न दें। केवल जिला प्रशासन या भारतीय दूतावास की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। स्थानीय पुलिस/तहसीलदार को सूचित करें, अपने निकटतम थाने या तहसील कार्यालय में जाकर लापता व्यक्ति का विवरण तुरंत दर्ज कराएं ताकि इसे राज्य स्तरीय राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से विदेश मंत्रालय को भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप/नेटवर्क चेकिंग नेपाल में कई स्थानों पर नेटवर्क बाधित हो सकता है। यदि फोन न लग रहा हो, तो इंटरनेट आधारित मैसेजिंग ऐप्स पर संदेश भेजकर प्रतीक्षा करें। यदि लापता व्यक्ति की अंतिम लोकेशन या यात्रा का विवरण उपलब्ध है, तो सही हेल्पलाइन से जुड़ने में सहायता हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952