नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह की गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 78/2026 धारा 76 ,65(2),351(3) बीएनएस तथा 5/6 व 9/10 पाक्सो एक्ट थाना धनघटा के मामले में वांछित अभियुक्त रामकलेश पुत्र स्व0 रामतीरथ निवासी कटया थाना धनघटा को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादी द्वारा दिनाँक 13 फरवरी 2026 को थाना धनघटा पर वादी की नाबालिग पौत्री के साथ अभियुक्त उपरोक्त द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना धनघटा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए, त्वरित कार्यवाही करते हुए रविवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतीश कुमार मिश्रा, सिपाही महेन्द्र निषाद, विनीत कुमार वर्मा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
