नाबालिग को भगा ले जाने में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिग को भगा ले जाने में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुधारा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए रविवार को थाना दुधारा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2026 धारा 87,137(2),351(3),115(2),352 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जितेन्द्र चैहान पुत्र राजाराम निवासी केकरहो टोला रेहरवा थाना दुधारा टेमी मोड के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। थानाध्यक्ष दुधारा अरविन्द कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा बीते 28 जनवरी 2026 को थाना दुधारा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना दुधारा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामसूरत प्रसाद, दीवान रामविनय यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
