नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार,अपहृता बरामद
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार,अपहृता बरामद
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय की गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 889/2024 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित पंजीकृत अभियोग में साक्ष्य संकलन व अभिलेखों के आधार पर वांछित अभियुक्त रमन पुत्र फूलचन्द साकिन उसमानपुर थाना पिहानी जनपद हरदोई को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। मालूम हो कि पीड़िता के पिता नें 19 नवम्बर 2024 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए रविवार को को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया व अपहृता को बरामद किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चैकी प्रभारी मगहर मनीष कुमार जायसवाल, सिपाही कृष्णनारायन गोंड, अरूण कुमार, महिला सिपाही प्रिंयका कन्नौजिया मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
