नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 57/2026 धारा 137(2),65(1),352,131 बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट व 3(1)ध,3(2)(ट),3(2)(5ं) एससी0/एसटी0 एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त राकेश राजभर पुत्र संतबली राजभर निवासी घोरांग थाना धनघटा को शनिवार को फत्तेपुर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पीड़िता नें बीते 29 जनवरी 2026 को थाना धनघटा पर पीड़िता की पुत्री को अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना धनघटा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। इस दौरान उपनिरीक्षक आशुतोष मणि त्रिपाठी, आरक्षी गौरव चैहान, आरक्षी मुन्नेलाल गुप्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
