नशे की हालत में तेज रफ्तार युवक ने टैंपो को मारी टक्कर
बगहीया चौराहे पर नशे की हालत में तेज रफ्तार बाइक ने टेंपो को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
#संतकबीरनगर खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बगिया चौराहे के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार बाइक और टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल युवक की पहचान भोला हरिहर पुर निवासी के रूप में हुई है, जानकारी के अनुसार वह अपने किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार डीघा में शामिल होने आया था और वापस लौटते समय यह दुर्घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे संतुलन बिगड़ने पर बाइक सीधे टेंपो से टकरा गई।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायल युवक नशे की हालत में था, जिससे हालत गंभीर बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
