नवजात शिशु को 24 घण्टे के भीतर संतकबीरनगर पुलिस ने किया बरामद, सात गिरफ्तार 

नवजात शिशु को 24 घण्टे के भीतर संतकबीरनगर पुलिस ने किया बरामद, सात गिरफ्तार 

Feb 10, 2026 - 19:03
नवजात शिशु को 24 घण्टे के भीतर संतकबीरनगर पुलिस ने किया बरामद, सात गिरफ्तार 

नवजात शिशु को 24 घण्टे के भीतर संतकबीरनगर पुलिस ने किया बरामद, सात गिरफ्तार 

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी अभिमन्यु सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार के गठित टीम द्वारा मंगलवार को कुल सात अभियुक्तगणो को बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार किया। बताते चले कि बीते 9 फरवरी 2026 को पीड़िता नीलम पत्नी फूलचन्द्र नें थाना बेलहरकला पर एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया कि बीते 8 फरवरी 2026 को समय लगभग सायं 5 बजे, जब पीड़िता नरायनपुर से बाजार कर जंगल के रास्ते अपने घर जंगल बेलहर वापस जा रही थी कि अपने गांव के निकट पहुँची ही थी, तभी रास्ते में पीछे से आए एक अज्ञात पुरुष एक अज्ञात महिला ने वादिनी की गोद में मौजूद उसका लगभग 1 माह का नवजात शिशु लेकर फरार हो गये।

- बच्चा चोर गैंग लीडर की पुलिस खोल सकती है बड़ी हिस्ट्री 

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 28/2026, धारा 140(1) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नें टीम गठित कर नवजात शिशु की बरामदगी करने के लिए दिशा निर्देश दिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 143(4),3/5 बीएनएस की बढ़ोतरी किया। गिरफ्तार अभियुक्तो में राजेश यादव पुत्र रंगलाल निवासी भलुआं थाना तरैंया जनपद छपरा बिहार राज्य वर्तमान पता विधियानी थाना कोतवाली खलीलाबाद, संगीता पत्नी राजेश यादव निवासी बिधियानी थाना कोतवाली खलीलाबाद, राजकुमार पुत्र मोहरत निवासी मैलानी थाना कोतवाली खलीलाबाद, पिन्टू पुत्र नेबूलाल निवासी वार्ड न0 8 बेलहर खुर्द न0प0 बेलहरकला थाना बेलहरकला, चन्दन जायसवाल पुत्र भजनलाल निवासी वार्ड न0 11 गोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद, मोहिनी जायसवाल पत्नी चन्दन जायसवाल निवासी वार्ड नं0 11 गोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद, सत्यप्रकाश जायसवाल पुत्र स्व0 अमरनाथ निवासी हयातगंज उत्तरी वार्ड न0 15 थाना टांडा जनपद अम्बेडकरनगर, बरामदगी में नवजात शिशु, एक लाख साठ हजार रुपये नगद, एक अदद कार, एक अदद मोटरसाईकिल, बरामद किया।

- मौके से पुलिस नें एक कार, बाइक तथा 1 लाख 60 हजार रुपये किया बरामद 

 गिरफ्तार अभियुक्त राजेश यादव नें बताया कि मेरी पत्नी संगीता, मोहिनी जायसवाल के घर नौकरानी का काम करती है। मोहिनी ने बताया कि मेरे एक रिश्तेदार सत्यप्रकाश जायसवाल की शादी 10-12 वर्ष पूर्व हुई है, परन्तु उनके पत्नी को कोई बच्चा नही हो रहा है, अगर कोई नवजात शिशु दिलवा दो तो मै तुम्हे मुहमांगी कीमत दुंगी। इसी बात को लेकर मेरी पत्नी संगीता ने अपने बहन के लड़के पिन्टू से बात की थी, तो पिन्टू ने ग्राम जंगल बेलहर के रहने वाले फूलचन्द को एक माह पूर्व हुए नवजात शिशु को खरीदने हेतु कहा तो फूलचन्द ने पिन्टू को मना कर दिया तो पिन्टू ने उक्त बात मुझे तथा मेरी पत्नी संगीता को बताया। पैसे के लालच मे मैं तथा मेरी पत्नी एंव मेरे साढ़ू राजकुमार बीते 8 फरवरी 2026 को नरायनपुर पंहुचे वहां पर योगी बारी पुत्र रमेश निवासी छितौना थाना कोतवाली खलीलाबाद पिन्टू से मिले। उसी समय फूलचन्द की पत्नी अपने नवजात बच्चे व तीन साल की एक लड़की के साथ बाजार आयी थी तो वहीं से हम लोगो ने योजना बनाकर मोटरसाईकिल से निकले तथा जंगल के पहले राजकुमार गाड़ी खड़ी कर रुक गया तथा मैं व मेरी पत्नी जंगल में आगे जाकर आड़ लेकर छिप गये कुछ देर बाद फूलचन्द की पत्नी जब हम लोगो के पास पहुंची तो नवजात शिशु उनसे छीन कर भाग गये। आगे आकर राजकुमार मोटरसाईकिल के साथ खड़ा था। हम तीनो लोग उसी मोटरसाईकिल से नवजात शिशु को लेकर राजकुमार के घर मैलानी जाकर रातभर रुके। मेरी पत्नी ने मोहिनी जायसवाल को बताया कि आपका काम हो गया है आप पैसा देकर के बच्चे को ले जाईये। बालू शासन पुल के पास नवजात शिशु को मोहिनी जायसवाल, चन्दन व अपने रिश्तेदार सत्यप्रकाश जायसवाल के साथ नवजात शिशु को लेने आयी थी। नवजात शिशु व पैसे का लेन देन कर रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

- बेलहर थाना क्षेत्र के जंगल बेलहर का मामला 

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, दीवान विवेक कुमार राय, अनूप कुमार राय, सिपाही अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, सर्वेश मिश्रा, वीर बहादुर यादव, शुभम सिंह, विवेक मिश्रा, अरूण हलवाई, प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार, उपनिरीक्षक नन्दा प्रसाद, रविन्द्र नाथ शर्मा, दीवान राजीव सिंह यादव, सिपाही राहुल कुमार, बृजेश सिंह, रोहित कुमार, महिला सिपाही बैष्णवी शुक्ला, अंजूलता, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह, सिपाही ज्ञान प्रकाश सिंह, सिपाही अमरजीत मौर्या, नितीश कुमार, महिला थाना प्रभारी श्रीमती पूनम मौर्या, म0का0 विनीता सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन के लिजए 25 हजार रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952