धर्मसिंहवा पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध अफीम व्यवसाई
धर्मसिंहवा पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध अफीम व्यवसाई
धर्मसिंहवा पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध अफीम व्यवसाई
-अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध धर्मसिंहवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
-21 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान अभियुक्त अब्दुल कलाम पुत्र करीमुल्लाह निवासी मेंहदूपार थाना धर्मसिंहवा को अभियुक्त उसके घर के पास में छापेमारी कर अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ करते हुए 21 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार न्यायालय रवाना किया। बीते 24 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि ग्राम मेंहदूपार में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने खेत क्यारी बनाकर अफीम का पौधा लगाया है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त को 21 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा अमित कुशवाहा, उपनिरीक्षक शव कुमार यादव, सिपाही ओमवीर सिंह, दीपक खरवार, पूनम गौड़, आशा देवी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
