दुधारा पुलिस नें शातिर चोर को चारपहिया वाहन के साथ किया गिरफ्तार

Nov 29, 2025 - 18:58
दुधारा पुलिस नें शातिर चोर को चारपहिया वाहन के साथ किया गिरफ्तार

दुधारा पुलिस नें शातिर चोर को चारपहिया वाहन के साथ किया गिरफ्तार


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम नें शनिवार को चोरी के वाहन खरीदने व उसके कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में अभियुक्त मुस्ताक अहमद पुत्र सरवर अली निवासी सुकरौली थाना दुधारा को ग्राम सभा दुधारा अस्पताल तिराहा रोड के पास से एक अदद चोरी के चारपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 414/25 धारा 317(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत किया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो बताया कि मैने गाड़ी चोरी की लखनऊ से एक व्यक्ति से खरीदा था, चोरी की गाड़ी पकड़ी न जाये इसके लिए मै गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, चेचिस नम्बर कूटरचित तरीके तैयार कर चला रहा था। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद, अभय कुमार पाण्डेय, दीवान भरत यादव, सिपाही अरविन्द गौड मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952