डीएम नें मृतक एमबीबीएस छात्र आकाश पाण्डेय के घर पहुंच कर परिवार से मिलकर दिया संत्तावना
डीएम नें मृतक एमबीबीएस छात्र आकाश पाण्डेय के घर पहुंच कर परिवार से मिलकर दिया संत्तावना
संतकबीरनगर। जिले के धर्मसिंहवा क्षेत्र के बरगदवा माफी गांव में रविवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी और शिक्षक एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह,खलिलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी पहुंचे। सभी ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र स्वर्गीय आकाश कुमार पाण्डेय के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक परिजनों को प्रदान किया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एसडीएम मेहदावल, तहसीलदार मेहदावल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि प्रारंभ में मृतक छात्र के पिता ने विवेकाधीन कोष से सहायता राशि लेने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में समझाने-बुझाने पर सहयोग राशि स्वीकार की गई। वहीं, गांव और क्षेत्र के लोगों ने मामले में आरोपी को प्रशासनिक संरक्षण मिलने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि अब तक आरोपी के खिलाफ बुलडोजर जैसी सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हुई। परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
