डीएम की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन 17 दिसंबर को
डीएम की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन 17 दिसंबर को
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में 17 दिसम्बर, 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त संबंधित आहरण वितरण अधिकारियों को उक्त बैठक में पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं के निदान हेतु बैठक में प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी नें संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं पेंशनरों की समस्याओं का स्थल पर ही निदान/विमर्श हेतु बैठक में स्वयं अथवा किसी भी राजपत्रित अधिकारी को प्रतिभाग हेतु नामित करें ताकि यथासम्भव समस्याओं के निराकरण की कार्यवाही की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
