ट्रक से अज्ञात चोरो ने 50 लीटर डीजल चुराया, रपट दर्ज  

Aug 26, 2026 - 18:48
ट्रक से अज्ञात चोरो ने 50 लीटर डीजल चुराया, रपट दर्ज  

ट्रक से अज्ञात चोरो ने 50 लीटर डीजल चुराया, रपट दर्ज  
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चौकी कांटे अन्तर्गत ग्राम भुजैनी के पास खड़ी ट्रक से डीजल चोरी किए जाने के मामले में बस्ती जनपद के थाना पैकवलिया अन्तर्गत ग्राम मिश्रौलिया निवासी ट्रक चालक श्रवण कुमार सोनी पुत्र मुक्ति नाथ नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि प्रार्थी ट्रक संख्या यूपी 42इटी 8634 का चालक है। बीते 25 अगस्त 2026 को समय करीब 5 बजे शाम को कुसीनगर से अपनी ट्रक लेकर चला था कुशीनगर में मै सीमेन्ट खाली किया था संतकबीरनगर में जब पहुचा तो प्रार्थी को नीद आने लगी तब अपनी गाड़ी भुजैनी चौराहे पर खड़ी करके सो गया प्रार्थी के साथ प्रार्थी का हेल्पर दीपक मिश्रा पुत्र देव प्रकाश निवासी उपरोक्त कभी था वह भी सो रहा था तभी रात 26 अगस्त 2026 को समय करीब 1 बजे रात प्रार्थी को आहट हुआ कि प्रार्थी के ट्रक के दाहिने साइड कुछ हरकत हो रहा है प्रार्थी जब उठकर देखा तो कुछ व्यक्ति प्रार्थी के ट्रक से डीजल चोरी कर रहे थे पाइप से नीले रंग की गैलन में भर रहे थे गैलन जिसमें चोरी किये थे लगभग 50 लीटर का था प्रार्थी जब समझा और चिल्लाया उक्त अज्ञात व्यक्ति जो संख्या में 3 थे गैलन और पाइप निकाल कर भागे तीनो अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा प्रार्थी के ट्रक से लगभग 10 कदम पर एक गाड़ी सफेद रंग स्वीफ्ट बिना नम्बर प्लेट खड़ी किये थे उसी में रखकर भागने लगे प्रार्थी जल्दी से ट्रक से उतरने का प्रयास किया तभी उसी में से एक व्यक्ति ने एक पत्थर उठाकर प्रार्थी को फेककर मारा किन्तु व ईट ट्रक के शीशे पर लग गया जिससे शीशा टूट गया प्रार्थी को काफी क्षति हुई है ट्रक से लगभग 50 लीटर डीजल चोरी हुआ व शीशा भी टूट गया। पुलिस ने इस मामले में रपट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952