जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना
सर्व शिक्षा अभियान के लिए वाहन रवाना
-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना
सांथा/संतकबीरनगर। विकासखंड सांथा ब्लॉक मुख्यालय सर्व शिक्षा एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अभियान के तहत एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह व्लाक प्रमुख अरविंद कुमार जयसवाल ने रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्रा एपीओ सूर्य प्रकाश चैधरी ऑपरेटर फिरोज एकाउंटेंट विनोद कुमार एवं लेखा सहायक ऋषिकेश सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। खण्ड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि यह वाहन क्षेत्र में घूम कर लोगों को शिक्षा के महत्व और बच्चों के लिए मुक्त एवं अभियान शिक्षा के प्रावधानों के बारे में जानकारी देगा ताकि अधिक से अधिक बच्चे स्कूल जा सकें शासन का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा अशिक्षित न रहने पाए इसी तहत प्रचार प्रसार करके लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से व्लाक प्रमुख अरविंद कुमार जयसवाल खण्ड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्रा एपीओ सूर्य प्रकाश चैधरी आपरेटर फिरोज एकाउंटेंट विनोद कुमार लेखा सहायक ऋषिकेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
