चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस नें कार्यवाही करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक वाँछित को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम नें मु0अ0सं0 672/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त ओमकार पुत्र संजय निवासी कुसमा खुर्द थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को वन विभाग कार्यालय ए0आर0टी0 ओ0 रोड़ संतकबीरनगर के निक़ट से एक चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। उन्होने बताया कि घटना बीते 25 जुलाई 2026 को हर्षित त्रिपाठी पुत्र कौशल कुमार त्रिपाठी, निवासी जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जो पेशे से अधिवक्ता हैं एवं दीवानी न्यायालय संतकबीरनगर में विधि व्यवसाय करते हैं, उनके द्वारा कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी पैशन प्रो मोटरसाइकिल बीते 24 जुलाई 2026 को दीवानी कचहरी परिसर से अज्ञात व्यक्ति नें चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ किया गया। गिरफ्तारी टीम के दौरान उपनिरीक्षक धु्रवनारायन यादव, दीवान हरिनारायन प्रसाद, सिपाही बहादुर सिंह, रि0का0 अभिषेक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

