चेकिंग के दौरान 92 वाहनों का हुआ ई-चालान, तीन वाहन सीज
चेकिंग के दौरान 92 वाहनों का हुआ ई-चालान, तीन वाहन सीज
नाथनगर/संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार को नाथनगर ,महुली, काली जगदीशपुर, मुखलिसपुर, हरिहरपुर चैराहों पर थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय के मौजूदगी में 92 वाहनों का 119000 ई-चालान किया गया। इस दौरान 18 शोहदों से फार्म भरवा कर उन्हें छोड़ा गया तथा तीन दो पहिया वाहनों को कागजात व हेलमेट के अभाव में सीज कर दिया गया। थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान के तहत शोहदों पर पुलिस कड़ी निगाह रख रही है उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों अपराधीकतत्वों से निपटने के लिए पुलिस जगह-जगह मुस्तैद है किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के किसी ने पटाखा बेचने की हिम्मत किया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हरिहरपुर में मात्र एक लाइसेंस धारक है और क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा बेचने वालो पर रोक लगाने हेतु स्थानीय पुलिस की पैनी नजर है जिससे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
