गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गया जेल
गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गया जेल
बखिरा/संतकबीरनगर। गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी जलालुद्दीन व जैनुल आब्दीन उर्फ जैनुल को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में दो आरोपी वांछित चल रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत था। गिरफ्तार आरोपी जलालुद्दीन पुत्र रमजान अली उर्फ बन्नर तथा जैनुल आब्दीन उर्फ जैनुल पुत्र रफीकुल्लाह उर्फ रफीक ग्राम खजुरी थाना बखिरा के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध चोरी, चोरी की सम्पत्ति को रखने, विश्वास में विश्वासघात करने तथा छल करने का अभियोग पहले से कायम है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इन दोनों आरोपियों को वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार तथा उप निरीक्षक प्रभान्शु राय की टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
