खलीलाबाद पुलिस ने भटकी हुई 13 वर्षीय बच्ची को सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा

Aug 30, 2026 - 18:47
खलीलाबाद पुलिस ने भटकी हुई 13 वर्षीय बच्ची को सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से नाराज होकर भटक गई करीब 13 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार रविवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बच्ची गोला बाजार स्थित शिव मंदिर के सामने एक बर्तन की दुकान पर बैठी है तथा अपने घर का पता/रास्ता भूल गई है।

सूचना पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर बच्ची को अपनी सुरक्षा में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा बच्ची से संवेदनशीलता एवं सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ की गई। पूछताछ एवं आवश्यक जानकारी के आधार पर बच्ची के परिजनों की पहचान की गई तथा उन्हें सूचना दी गई। इसके उपरान्त पुलिस द्वारा बच्ची को सकुशल उसकी माता के सुपुर्द किया गया। बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया गया। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होते ही तत्काल मौके पर पहुँचकर नाबालिग बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लेना तथा उसके परिजनों की पहचान कर सकुशल सुपुर्द करना ऑपरेशन मुस्कान अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप सराहनीय कार्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952