खलीलाबादं पुलिस नें घर में आग लगाने वाले युवक को किया गिरफ्तार
खलीलाबादं पुलिस नें आगजनी के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा मु0अ0सं0 152/2026 धारा 326(जी), 351(3) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त प्रेमचन्द पुत्र परदेशी निवासी बैरमपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद को बृहस्पतिवार को बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादी सुभाष पुत्र रामदरश निवासी बरईपार नें बीते 10 मार्च 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबद पर अपने बहनोई उक्त अभियुक्त के विरुद्द वादी के घर में आग लगाकर जलाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे, दीवान रामरतन, सिपाही कमलेश यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
