कोतवाली खलीलाबाद प्रभारी के टीम नें फ्राड का शत प्रतिशत 2 लाख रुपया कराया वापस
कोतवाली खलीलाबाद प्रभारी के टीम नें फ्राड का शत प्रतिशत 2 लाख रुपया कराया वापस
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली खलीलाबाद टीम नें कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम नें सम्पूर्ण फ्राड का शत प्रतिशत लगभग कुल 2 लाख रुपये की धनराशि वापस कराई। पीड़ित रामअनुज मौर्य पुत्र श्रीराम मौर्य निवासी निवासी जंगलऊन थाना कोतवाली खलीलाबाद के 99,999 रुपये, 50 हजार रुपये एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से व यूपीआई के माध्यम से 48,500 रुपये का फ्राड हुआ था। पीड़ित एक घण्टे के अंदर थाना कोतवाली खलीलाबाद के साइबर हेल्प डेस्क पर पहुंचकर शिकायत कराया था।
थाना कोतवाली के साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से हुए फ्राड को तुरंत ब्लाक करवा। जिसके उपरांत पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से हुए फ्राड कुल 1,50,000 रुपये वापस आ गये तथा एनसीआरपी पोर्टल पर 48,500 रुपये फ्राड होने की शिकायत दर्ज की, जिसके उपरांत एनसीआरपी पोर्टल के द्वारा कुल 48,500 रुपये का होल्ड लगाया। संम्पूर्ण कार्यवही के दौरान पीड़ित से किये गये सम्पूर्ण फ्राड का शत प्रतिशत लगभग कुल 2 लाख रुपये की धनराशि वापस कराई। इस पर पीड़ित नें पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की।
रिकवर कराने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, कम्प्यूटर आ0 रमापति, सिपाही पवन, महिला सिपाही शिवागी, रीता मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें आम नागरिकों से अपील किया है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
