एस पी नें मेंहदावल बाईपास पर निःशुल्क हेलमेट किया वितरण
एस पी नें मेंहदावल बाईपास पर निःशुल्क हेलमेट किया वितरण
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के द्वारा एक सराहनीय एवं जनहितकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत ऐप्रा ज्वेलर्स व सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क सेफ्टी हेलमेट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य हेलमेट के प्रयोग को बढ़ावा देना तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों एवं मृत्यु को रोकना रहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा गया कि हेलमेट केवल एक कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
-विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट वितरित किया
कार्यक्रम के दौरान ऐप्रा ज्वेलर्स व विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। आम नागरिकों ने पुलिस प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस अभियान के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक दायित्व है, जिसमें प्रशासन, सामाजिक संगठन एवं आम नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उक्त कार्यक्रम जनपद संतकबीरनगर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम सिद्ध हुआ। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, प्रभारी यातायात परमहंस, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय, रवि अग्रवाल व अरुण अग्रवाल ऐस्प्रा खलीलाबाद, गौरव रुंगटा, कैलाशपति रुंगटा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
