एसपी संदीप कुमार मीना नें महिला थाना खलीलाबाद का किया औचक निरीक्षण, बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए

Feb 6, 2026 - 16:42
एसपी  संदीप कुमार मीना  नें महिला थाना खलीलाबाद का किया औचक निरीक्षण, बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए

एसपी नें महिला थाना खलीलाबाद का किया निरीक्षण


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के हुए जीर्णोद्धार, थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्प डेस्क का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के मुख्य बिंदु थाने के बंदी गृह, मेस और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों के कल्याण हेतु बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। महिला थाने के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करना तथा समय सीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करना रहा। थाने के नए स्वरूप में महिला हेल्प डेस्क, वेटिंग लाउंज और परामर्श कक्ष के निर्माण का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि थाने का वातावरण पीड़ित-हितैषी होना चाहिए ताकि आने वाली महिलाओं को असहजता महसूस न हो। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को बारीकी से देखा और संबंधित कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि जीर्णोद्धार कार्य में किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों और अपनी शिकायतों के साथ आने वाली माताओं के बच्चों के लिए एक छोटे श्प्ले एरियाश् या शिशु कक्ष की व्यवस्था करने का भी सुझाव दिया। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के उपरान्त बताया कि महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 महिला थाने का उद्देश्य पीड़ितों को एक सुरक्षित और सहज वातावरण प्रदान करना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिला थाना केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि सुरक्षा का भरोसा है। जीर्णोद्धार के माध्यम से हम यहाँ आने वाली पीड़ित महिलाओं को एक बेहतर वातावरण और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना चाहते हैं, जिससे उन्हें अपनी बात निडरता से रखने में मदद मिले। घरेलू हिंसा और छेड़छाड़ के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं, थाने में आने वाली महिलाओं के लिए बैठने और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो, परिसर में बेहतर लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरों का विस्तार, दिव्यांगजनों और वृद्ध महिलाओं के लिए रैंप एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं, इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, रीडर एसपी राम आशीष यादव, महिला थाना प्रभारी श्रीमती पूनम मौर्य, पीआरओ एसपी पी0के0 गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952