एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में एनुअल स्पोर्ट के प्रथम दिन बच्चों में उत्साह

Dec 26, 2025 - 18:38
एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में एनुअल स्पोर्ट के प्रथम दिन बच्चों में उत्साह

एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में एनुअल स्पोर्ट के प्रथम दिन बच्चों में उत्साह


नाथनगर/संतकबीरनगर। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, नाथनगर में आयोजित खेल महोत्सव के प्रथम दिवस उत्साह, अनुशासन और खेल से परिपूर्ण रहे। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पहले दिन आयोजित मुकाबलों में रेड हाउस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाए रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जय चैबे द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।

 विद्यालय के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिखा चतुर्वेदी एवं रजत चतुर्वेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, दुर्गेश गोस्वामी, मनोज पांडेय, निहाल पांडेय एवं अजय मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागी छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न खेलों में कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिताओं में छात्रों के जोश और अभिभावकों के उत्साह ने पूरे परिसर को खेलमय बना दिया। खेल महोत्सव के आगामी दिनों में और भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952