आठ मासूमों का सहारा बना संतकबीरनगर प्रशासन

आठ मासूमों का सहारा बना संतकबीरनगर प्रशासन

Feb 11, 2026 - 18:46
आठ मासूमों का सहारा बना संतकबीरनगर प्रशासन

आठ मासूमों का सहारा बना प्रशासन
- डीएम के निर्देश पर एसडीएम पहुंचे मासूमों के घर राशन-पढ़ाई व जमीन बचाने का दिया भरोसा
नाथनगर/संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर धनघटा के एसडीएम डॉ. सुनील कुमार मंगलवार देर शाम महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कलान पहुंचे और परिजन विहीन रह रहे आठ मासूम बच्चों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने मासूम बच्चों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराते हुए उनकी पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण की व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कलान में करीब छह माह पहले आठ बच्चों की मां बच्चों को घर छोड़कर कहीं चली गई। इसके बाद नशे के आदी पिता ने 8 बिस्वा खेत पाट्टदारों के हाथ बेच दिया और मकान को  भी गिरवी कर फरार हो गया। कई दिनों तक बच्चे खाने-पीने के लिए भटकते रहे, तब पड़ोसियों ने मानवता दिखाते हुए उनका सहारा बनकर उन्हें भोजन कराया। पिछले सप्ताह ग्रामीण बच्चों को लेकर जिलाधिकारी के दरबार पहुंचे, जहां डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच एसडीएम धनघटा को सौंपी। मंगलवार की देर साम मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में जमीन गिरवी लेने वालों को बुलाकर सहमति से भूमि वापस कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों को भोजन के पैकेट दिए और ग्राम सभा के दोनों कोटेदार मोहम्मद इम्तियाज व रघुनंदन लाल को निर्देशित किया कि सभी बच्चों को हर माह नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराया जाये। मां बाप का सहारा टूटने के बाद  गांव निवासी लक्ष्मी, रीना, मीना, राधिका, जानवी, सिद्धांत, सौम्या और माही के भविष्य को लेकर प्रशासन ने शिक्षा और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल को राहत भरा कदम बताते हुए मासूमों को सहयोग का भरोसा दिलाया। एसडीम डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मासूमों की निगरानी तहसील प्रशासन द्वारा बराबर की जाएगी कहीं कोई अनियमितता मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952