आईजीआरएस पोर्टल में संतकबीरनगर को मिला प्रथम स्थान कर्मचारियों को एसपी नें किया पुरूस्कृत
आईजीआरएस पोर्टल में संतकबीरनगर को मिला प्रथम स्थान कर्मचारियों को एसपी नें किया पुरूस्कृत
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनसुनवाई प्रणाली को सुदृढ़ बनाने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए संतकबीरनगर पुलिस न ने आईजीआरएस पोर्टल और सीएम डैशबोर्ड की नवीनतम रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में क्रमशः प्रथम व पांचवा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक ने आइजीआरएस सेल/सीएम डैशबोर्ड में तैनात प्रभारी उपनिरीक्षक रजनीश राय, ब्रजेश सिंह तथा उनकी टीम के सदस्यों दीवान आदर्श श्रीवास्तव, सिपाही विकास यादव, धनंजय शर्मा, लल्लन पाल तथा दीवान धृष्टधुम्न सिंह, सिपाही चन्दन कुमार साहनी (सीएम डैशबोड) को उनकी कार्यकुशलता, समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होने ने बताया कि जन शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करना और फीडबैक में जनता की संतुष्टि प्राप्त करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे इस टीम ने अपनी मेहनत से संभव कर दिखाया। सम्मान प्रदान करते हुए सभी पुलिसकर्मियों के समर्पण की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
