अवैध लेन देन करने के मामले से तीन अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्तों द्वारा पीड़ित के खाते से किया गया 82 लाख का लेनदेन

Dec 21, 2025 - 16:22
अवैध लेन देन करने के मामले से तीन अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध लेन देन करने के मामले से तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


-अभियुक्तों द्वारा पीड़ित के खाते से किया गया 82 लाख का लेनदेन


संतकबीरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम जयप्रकाश चैबे के नेतृत्व में गठित टीम नें शनिवार को सरकारी योजनाओ का लाभ बताकर लोगो का बैंक में खाता खुलवाकर उसमें अवैध लेन देन करने के मामले से सम्बन्धित तीन अभियुक्तों प्रशान्त पुत्र राजेश यादव निवासी शिवसरा थाना खलीलाबाद, अभिनव पुत्र अरविन्द कुमार पाण्डेय उर्फ मुन्ना पाण्डेय निवासी एग्रो कालोनी खलीलाबाद थाना खलीलाबाद,. सुमित विश्वकर्मा पुत्र श्यामबहादुर विश्वकर्मा निवासी टीचर कालोनी खलीलाबाद थाना खलीलाबाद को तहसील सदर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

शुक्रवार को राजकुमार गुप्ता पुत्र स्व0 श्रीराम गुप्ता निवासी बगहियां थाना कोतवाली खलीलाबाद उम्र करीब 40 वर्ष नें थाना साइबर क्राइम पर प्रार्थना पत्र दिया कि वादी के लड़के कृष्णा को विश्वास में लेकर सरकारी योजना का लाभ के रूप में पैसा आने की बात कहकर खाता खुलवाया तथा चेकबुक, एटीएम, सिम नम्बर लेकर उक्त खाते में लगभग 82 लाख रूपये का लेने देन की गयी तथा पूछताछ करने पर गाली व जान से मारने की धमकी दिया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0 21/2025 धारा 318(4), 352, 351(3) बीएनएस व 66डी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया था।

गिरफ्तार किये गये दोनो अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो बताये कि हम लोग आमलोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ के रुप में पैसा आने की बात बताकर उनका खाता खुलवाकर उसका चेकबुक, एटीएम आदि ले लेते है तथा साइबर धोखाधड़ी का जो भी पैसा आता है उक्त लोगों के खाते में ट्रांसफर करके निकाल लेते है। इस दौरान उपनिरीक्षक रमेश यादव, दीवान हिन्दे आजाद व सिपाही रामप्रवेश मद्देशिया मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952