अवैध रुप से काटा शीशम, वन कर्मियों से किया हाथापाई, केस दर्ज
संत कबीर नगर । अवैध रुप शीशम का पेड़ काटने के एक दिलेर आरोपी को वन रक्षक समेत अन्य वन कर्मियों ने गुरुवार को ट्रैक्टर ट्राली समेत पकड़ा । पकड़े गए आरोपी के दिलेरी का आलम यह रहा कि अपने अन्य सहयोगियों के साथ वन कर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए बवाल काटा । अथक प्रयास के बाद आरोपी को काबू में किया जा सका । पुलिस ने सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का अभियोग पंजीकृत किया । मामला बखिरा थानाक्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर का है ।
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में वन रक्षक खलीलाबाद रेंज सूरज अग्रहरि तथा शशि भूषण शर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी खलीलाबाद ने अभियोग पंजीकृत कराया है । उनका आरोप है कि दिनांक 25 मार्च 2026 को दूधनाथ निषाद पुत्र गोपाल निषाद ग्राम परतिया थाना बखिरा ग्राम जगदीशपुर में शीशम का एक पेड़ अवैध रुप से काट कर ले जा रहा था । उसी समय वादी तथा वन विभाग के स्थानीय स्टाफ प्रदीप कुमार साहू वन दरोगा अपने निजी वाहन से तथा अमित कुमार ए अवनीश पटेल वन दरोगा और शशि भूषण शर्मा सेक्शन प्रभारी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर ले आ रहे थे ।
आरोपी जैसे ही ग्राम कोपिया के पास सड़क पर पंहुचा । अपने दिलेरी का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से वन कर्मियों के साथ गाली देते हुए हाथापाई शुरु कर दिया और हंगामा खड़ा कर दिया । काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा । ट्रैक्टर ट्राली पर लदा लकड़ी ले जाने का प्रयास करने लगा और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर दिया । वन कर्मियों का आरोप है कि आरोपी द्वारा पहले भी अवैध रुप से लकड़ी काटने का अपराध किया चुका है । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी दूधनाथ निषाद के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
