अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मृत्यु, दो घायल
अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मृत्यु, दो घायल
-बेलहर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत का मामला
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के रुधौली दुर्गजोत मार्ग पर राजघाट से आगे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिससे बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा दो घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार की शाम राममिलन पुत्र निबूलाल अपने घर आये रिस्तेदार बिशाल व साथी संतोष के साथ बाइक से राजघाट की तरफ से अपने घर नगर पंचायत बेलहर कला के नबलकिया आ रहा था अभी राजघाट से आगे स्थित एक मैरेज हाल के सामने ही पहुंचा था कि सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे तीनों नीचे गिरकर बेहोस हो गए स्थानीय लोगों ने राममिलन के घर जानकारी दी तथा निजी साधन से तीनों को सीएचसी मेंहदावल ले गए जहां राममिलन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तथा विशाल की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया संतोष को चोटें नहीं आई थी इसलिए प्राथमिक उपचार करके घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची बेलहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। सभी रोने विलखने लगे राममिलन की शादी दो साल पहले छितौना गांव में हुई थी अभी उसके पास बच्चे नही है।पत्नी अनारी देवी रो-रो कर बेहोश हो जा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
