रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत
रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चैकी कांटे अन्तर्गत ग्राम चकिया निवासी तथा अखिल भारतीय गोंड महासभा के प्रांतीय संरक्षक प्रह्लाद चंद्र और उनकी पत्नी सतरानी की बुधवार की सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रह्लाद चंद्र संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बस्ती जा रहे थे। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलने का एनाउंसमेंट हो गया। ट्रेन छूटने के डर से जल्दीबाजी के चक्कर में फुटओवर ब्रिज से जाने की बजाय, प्लेटफॉर्म से उतरकर ट्रैक पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा था, इसलिए एक साथ हादसे का शिकार हो गए। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर कांटे चैकी प्रभारी राम वशिष्ट अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गये। तथा दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय प्रहलाद और उनकी 70 वर्षीय पत्नी संतराजी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रह्लाद पूर्व नगर सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और अखिल भारतीय गोंड महासभा के प्रांतीय संरक्षक के पद पर भी कार्यरत थे। बुधवार सुबह वे बस्ती में संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हदसा सुबह करीब 9 बजे चूरेब और मुंडेरवा स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर हुआ। बताया जा रहा है कि प्रहलाद अपनी पत्नी को ट्रैक पार करा रहे थे, तभी गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी दोनों को कम सुनाई देता था, जिसके कारण वे आती हुई ट्रेन को नहीं देख सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
