मृत्यु के भय को दूर कर उत्तम जीवन जीना सिखाती है भागवत-उपेंद्र पाराशर
मृत्यु के भय को दूर कर उत्तम जीवन जीना सिखाती है भागवत-उपेंद्र पाराशर
सन्तकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के मुंडेरा सेमरडाडी मे आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में अयोध्या धाम से आए कथा कथावाचक उपेंद्र पाराशर जी महाराज ने कहा कि जीवन में अच्छे रास्ते पर जाना है तो संकल्प लेना जरूरी है हर बच्चे को अपने माता-पिता की बातों को मानना चाहिए और सबसे बड़ा भगवान माता-पिता ही होता है। जिनके ऊपर माता-पिता का आशीर्वाद है उन्हें संसार में सब कुछ प्राप्त है साथ-साथ हर एक माता-पिता को चाहिए अपने साथ अपने बच्चों को भागवत कथा हो सत्संग हो कीर्तन हो अपने साथ जरूर लाना चाहिए क्योंकि धर्म की कथा सुनने से बच्चों में संस्कार अच्छी आती है उपेंद्र पाराशर जी महाराज ने कहा अपने जीवन को कृतार्थ करने के लिए भगवान के प्रति अनन्य विश्वास रखना चाहिए। कथा भगवान की प्राप्ति कराने वाली है।
यह मृत्यु के भय को दूर करती है। उन्होंने ने बताया कि श्रीमद्भागवत में भक्तों की दिव्य कथाएं हैं। इन कथाओं को सुनने से हृदय में भक्ति का उदय होता है। इससे मनुष्य के जीवन में सुधार होता है। मनुष्य का जीवन भगवान की भक्ति से ही पूर्ण होता है श्री कृष्ण से संस्कार की सीख लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण स्वयं परमात्मा हैं, फिर भी वे अपने माता-पिता के चरणों को प्रणाम करने में कभी संकोच नहीं करते थे। श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भागवत व्यास श्री उपेन्द्र पाराशर जी ने धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार, दुराचार और पापाचार बढ़ा है, तब-तब प्रभु का अवतार हुआ है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। सभी भक्तों ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया
इस अवसर पर मुख्य यजमान वेणी माधव पाण्डेय, शारदा देवी, नगर पंचायत धनघटा चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धनघटा नीलमणि, डॉ शिव कुमार पाण्डेय,राम सजीवन पाण्डेय, आचार्य गोविंद मिश्रा, आचार्य राम शंकर दुबे, आचार्य गोरखनाथ पाण्डेय, सुरेंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र मिश्रा, धीरेंद्र त्रिपाठी, गोरख यादव, संतोष पाण्डेय, जय राम चौधरी, जितेंद्र चौधरी, शिवराम चौधरी, सर्वेश त्रिपाठी, देव त्रिपाठी, युवराज पाण्डेय, शिवम उपाध्याय, कृष्णा मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

