गैर इरादतन हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
गैर इरादतन हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 920/2025 धारा 115(2),105,352 बीएनएस मे वांछित अभियुक्त रामकेश उर्फ कृष्णा पुत्र रामसुग्रीव निवासी पाल टोला नन्दापुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती को बुधवार को रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। पीड़िता नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी के पुत्र को जान से मारने के सम्बन्ध में 7 अक्टूबर को प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। जिसके उपरान्त थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल टीम उप निरीक्षक राकेश कुमार, सिपाही जनार्दन प्रसाद, राजू गोंड, योगेन्द्र यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
