एसडीएम से अवैध तरीके से पेड़ नीलाम किये जाने की शिकायत
एसडीएम से अवैध तरीके से पेड़ नीलाम किये जाने की शिकायत
एसडीएम से अवैध तरीके से पेड़ नीलाम किये जाने की शिकायत
-विकास खण्ड बेलहर कला की ग्राम पंचायत कैथवलिया का मामला
बेलहर/संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कला की ग्राम पंचायत कैथवलिया में ग्राम पंचायत के सैकड़ों पेड़ के ग्राम प्रधान द्वारा नियम विरुद्ध ढंग से कौड़ियों के भाव नीलाम करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने एसडीएम मेंहदावल से इसकी लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।
शिकायत कर्ता कमलेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि हमारे ग्राम पंचायत कैथवलिया नदी के तट पर अर्जुन के हजारों पेड़ एवं यूकेलिप्टस के 200 हरा पेड़ है जो कि नदी के तट पर स्थित है।
इन पेड़ों को प्रधान द्वारा खेल मैदान तथा बारातघर के नाम पर 8 अक्टूबर को बिना राजस्व टीम के पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान द्वारा आज नीलाम कर दिया गया। गाँव से इस जमीन की दूरी लगभग 3 कि0मी0 है।यह जमीन न तो खेल मैदान और न ही बारात घर के लिए उपयुक्त है।
इसको जांच कराकर उचित कार्यवाही किया जाना नितान्त आवश्यक एवं न्याय संगत है। वही ब्लाक कर्मियों को जब शिकायत का पता चला तो तत्काल यथा स्थिति बरकरार रखने का आदेश कर दिया। इस संबंध में एसडीएम सजीव राय ने बताया कि बेलहर बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा को आदेशित किया गया है कि मामले को जांच करके अवगत कारए अगर मामला सत्य है तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
