घर में तड़पती मिली छात्रा, मौत
घर की दूसरी मंजिल पर तड़पती मिली छात्रा, मौत: सुबह चाय पीकर गई थी पढ़ाई करने, स्कूल में चल रहा एग्जाम
एक कक्षा 10वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में तड़पती मिली। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला बखिरा थाना क्षेत्र के बौरब्यास गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, आयुषी बौरब्यास गांव की रहने वाली थी।
सिहटीकर चौराहे पर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा-10 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, इन दिनों स्कूल में उसकी परीक्षा चल रही थी। आयुषी ने चाय पीने के बाद पढ़ाई करने की बात कहकर दो मंजिला मकान के ऊपर स्थित कमरे में चली गई। लगभग सुबह नौ बजे उसका भाई आदर्श उसे बुलाने गया, तो उसने देखा कि आयुषी बिस्तर पर तड़प रही है।
यह देखकर उसने शोर मचाया। परिवारजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उसे पास के एक मेडिकल स्टोर पर दिखाया। इसके बाद आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बखिरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
