दो शातिर अपराधी चैन स्नैचर गिरफ्तार, मंगलसूत्र लाकेट व एक्टिवा स्कूटी कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने किया बरामद

Jun 26, 2026 - 16:45
दो शातिर अपराधी चैन स्नैचर गिरफ्तार, मंगलसूत्र लाकेट व एक्टिवा स्कूटी कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने किया बरामद

दो शातिर अपराधी चैन स्नैचर गिरफ्तार, मंगलसूत्र लाकेट व एक्टिवा स्कूटी कोतवाली पुलिस ने किया बरामद
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 562/2026 धारा 304(2)  बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद से सम्बन्धित दो अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र विक्रम, संजय कुमार पुत्र स्व0 सुमिरन निवासीगण देवरिया सूरस थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर को एक मंगलसूत्र मय लाकेट, घटना में प्रयुक्त एक एक्टिवा स्कूटी के साथ असरफाबाद से रसूलपुर को जाने वाले ईंट खड़ंजा के किनारे स्थित बाग के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

क्या है मामला

 अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि बीते 25 जून 2026 को पीड़िता सुमन निषाद पत्नी राजू निषाद निवासिनी गोड़सरी थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर दिया कि जब वह अपने परिवार के साथ कबीर चौरा समाधि स्थल मगहर में लड़का दिखाई रश्म के लिए आयी थी समाधि स्थल घूमकर शिवमन्दिर की चरफ जाते समय स्कूटी पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों नें मेरा मंगलसूत्र छीनकर भाग गये। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 562/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया था। साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2),3(5) बीएनएस की बढोत्तरी किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताये कि हम लोग आपस में दोस्त है, जेब खर्च के लिए रुपये की जरुरत थी इसलिए हम दोनो लोग आपस में राय मसवरा करके बीते 24 जून 2026 को दोपहर के समय बरामद एक्टिवा से हम दोनो लोग ने मगहर कबीर चौरा शिव मन्दिर के पास से एक महिला के गले से मंगलसुत्र छीन कर भाग गये थे, जो मंगलसुत्र हम लोग के पास बरामद हुआ है। उसे बेचने के लिए ग्राहक के तलाश के लिए लेकर जा रहे थे कि आप लोग द्वारा पकड़ लिये गये। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, महेश्वर चौधरी, दीवान रविशंकर श्रीवास्तव, सिपाही अरुण कुमार, संतोष यादव, प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस अजय कुमार सिंह, सिपाही पीयूष गुप्ता, प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह, दीवान आदित्य कुमार यादव, सिपाही वीरबहादुर यादव, अरुण हलवाई मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा किया है।’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952