साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को पुलिस नें बीस हजार कराया वापस
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को पुलिस नें बीस हजार कराया वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम” अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से थाना बखिरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित की सम्पूर्ण 20 हजार धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया। पुलिस के अनुसार आवेदक कृष्णा कुमार पुत्र रामकेष सिंह निवासी बरईपार थाना बखिरा द्वारा बीते 5 अगस्त 2026 को गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में 20 हजार की धनराशि स्थानांतरित हो गया था। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा थाना बखिरा की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी सुमन कुमारी द्वारा तत्काल शिकायत पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ की गई। साइबर सेल/थाना बखिरा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित के खाते में सम्पूर्ण 20 हजार की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया। इस दौरान थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी, प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सिपाही चन्द्रभान सिंह, सुमन कुमारी, अवन्तिका मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

