सर्वेश कुमार बने बेलहर कला के नए थानाध्यक्ष
सर्वेश कुमार बने बेलहर कला के नए थानाध्यक्ष
-पूर्व थानाध्यक्ष हरकेश भारती भेजे गए दुधारा कानून व्यवस्था बनाए रखना चुनौती
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के आदेश पर जिले की कानून-व्यवस्था बेहतर करने के लिए पुलिस विभाग में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसी कड़ी में सर्वेश कुमार को बेलहर कला थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बेलहर कला थाने के पूर्व थानाध्यक्ष हरिकेश भारती का तबादला दुधारा थाने में कर दिया गया है। अब बेलहर कला थाने की कमान सर्वेश कुमार के पास होगी। नए थानाध्यक्ष के सामने इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराधियों पर अंकुश लगाना बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा, पुराने मामलों को जल्दी निपटाना, शिकायतकर्ताओं की दिक्कतें दूर करना और इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। हरिकेश भारती के कार्यकाल के दौरान इलाके में पुलिस की सक्रियता से स्थानीय लोग संतुष्ट थे। उनके तबादले की खबर से कुछ लोगों में मायूसी भी है। वहीं, नए थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार की तैनाती से लोगों को अच्छी पुलिसिंग और अपराध रोकने की नई उम्मीद जगी है। इलाके के लोगों को उम्मीद है कि नए थानाध्यक्ष आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेकर तुरंत कार्रवाई करेंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतेंगे। अब कार्यभार संभालने के बाद सर्वेश कुमार की क्या प्राथमिकताएं रहती हैं, इस पर इलाके के लोगों की नजर रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

