मिशन शक्ति फेज तहत पुलिस नें चलाया बालिका सुरक्षा अभियान
मिशन शक्ति फेज तहत पुलिस नें चलाया बालिका सुरक्षा अभियान
संतकबीरनगर। महिला मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान में बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु एंटी रोमियो टीम महिला थाना उप निरीक्षक श्रीराम यादव,व महिला आरक्षी नेहा सिंह, महिला पीआरडी अंजली मौर्या, महिला पीआरडी सुमन महिला पीआरडी लीलावती महिला थाना द्वारा चलाए जा रहे ’’मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान सिटी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति फेज -5.0 के तहत महिला बीपीओ को आवश्यक आदेश निर्देश से अवगत कराया गया।
इस अभियान के मिशन शक्ति के दौरान जिला अस्पताल, ग्राम सभा बनकटिया ग्राम सभा बघौली,व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बघौली में जाकर महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति के बारे में व आत्मरक्षा ,साथ ही गुड टच बैंड टच के बारे में बताया गया साथ ही हेल्पलाइन नंबर ’1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन के बारे में बताया तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के संबंध में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत 100 पंपलेट बालिकाओं में बाटे गये।
एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 02 स्थानों ( बघौली, बड़गो,) पर 35 व्यक्तियो से पूछताछ किया गया, दो शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
