न्यायिक अधिकारियों ने किया बच्चों को किया जागरूक, बताया अधिकार
न्यायिक अधिकारियों ने किया बच्चों को किया जागरूक, बताया अधिकार
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के अध्यक्ष रणधीर सिंह के नेतृत्व में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न माध्यमिक स्कूलों में पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित जागरूकता हेतु षिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, खलीलाबाद में अपर जिला जज प्रथम गजेन्द्र द्वारा बच्चों को पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री अनन्या साह ने बताया कि यदि किसी छात्र-छात्रा या उनके मित्र द्वारा किसी प्रकार की शारीरिक र्दुव्यवहार जो उनको असहज महसूस कराता हो तो ऐसी कोई घटना यदि कारित हो तो उसके बिना डरे बिना घबराये अपने किसी भरोसेमन्द व्यक्ति को बतायें जिससे ऐसी हरकत करने वाले व्यक्ति को दोशी पाये जाने पर दण्डित किया जा सके।
नालसा हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में बताया। इसी प्रकार से डी0ए0वी0 इण्टर कॉलेज, मेंहदावल मेें सिविल जज जूनियर डिविजन अशोक कुमार कसौधन तथा प्रधान मजिस्टेªट किषोर न्याय बोर्ड नरेन्द्र कुमार यादव के द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया एवं विद्यार्थीगण को पॉक्सो कानून के प्रावधानों व इस कानून के अन्तर्गत आने वाले अपराधों का दोशी पाये जाने वाले व्यक्ति को कठोर सजा जैसे प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर चीफ एलएडीसीएस अंजय श्रीवास्तव, प्रज्ञा श्रीवास्तव मीडिएटर नासरीन खान, भानु प्रकाश यादव, पराविधिक स्वयं सेवक अरविन्द राय, श्रीमती संध्या रानी, अफराक अहमद, श्रीमती मंजूरानी शर्मा, अमित त्रिपाठी, लल्लन द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में पॉक्सो एक्ट एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
