साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 36,498 धनराशि वापस
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 36,498 धनराशि वापस
संतकबीरनगर। “क्रैक साइबर क्राइम” अभियान में थाना दुधारा की साइबर हेल्प डेस्क/साइबर सेल टीम द्वारा सतत एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित की सम्पूर्ण फ्रॉड धनराशि 36,498 सफलतापूर्वक वापस कराया। पुलिस के अनुसार पीड़ित मसऊद रजा पुत्र महबूब रजा निवासी बसडीला थाना दुधारा द्वारा बीते 1 सितम्बर 2026 को साइबर फ्रॉड के संबंध में शिकायत दर्ज कराया कि आवेदक के अनुसार उनके द्वारा एक अज्ञात लिंक पर क्लिक कर क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी दर्ज कर दी गई, जिसके पश्चात उनके खाते से स्वतः धनराशि का भुगतान हो गया। घटना की जानकारी होते ही आवेदक द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराया। पुलिस टीम के त्वरित एवं सराहनीय प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रथम चरण में ही पीड़ित की फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि 36,498 उसके खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया। रिकवर व होल्ड कराने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा, उपनिरीक्षक अनिल मिश्रा प्रभारी साइबर सेल, सिपाही ऋषिकेश यादव, अनुज कुमार, रिक्रूट हर्ष सिंह, रिक्रूट एकता सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

