महिला द्वारा झूठे मामले में बार-बार फसाने का आरोप
महिला द्वारा झूठे मामले में बार-बार फसाने का आरोप
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम मीरगंज निवासी हाजी अली पुत्र स्वर्गीय छेदी ने पुलिस अधीक्षक को बृहस्पतिवार को प्रार्थना पत्र सौंपा जिसमें लिखा था कि गॉव की एक महिला निर्मला देवी पत्नी राम सार्जन की ससुर मक्खन द्वारा मुझे अपनी भूमि 100 वर्ग मीटर मेरी पत्नी जहांआरा को बैनाम रजिस्ट्री किया था। उक्त भूमि के क्रय में गवाही भी किया गया था। प्रार्थी झगड़ा से बचने के लिए सुबाष चन्द्र पुत्र रामानन्द ग्राम अनई थाना कोतवाली खलीलाबाद को अग्रीमेन्ट कर दिया है। निर्मला देवी द्वारा फर्जी प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियो को देती रहेती है जिससे मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती रहती है। मैं एक सामाजिक व्यक्ति हूॅ। वह मेरी छवि धुमिल करने का प्रयास करती है। प्रार्थना पत्र देकर मुझसे धनउगाही करना चाहती है। निर्मला देवी अपनी लड़कियो से छेड़छाड़ के मामले में फसा देने की धमकी देती रहती है। कई बार प्रार्थना पत्र दिया और झूठे प्रार्थना पत्र पर सुलह कर लिया गाव के लोगो के खिलाफ भी मनगढंत और झूठा प्रार्थना पत्र देकर फसाने का काम करती रहती है। हाजी अली नें निर्मला के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कोतवाली प्रभारी को जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

