दहेज मृत्यु के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Sep 10, 2026 - 19:30
दहेज मृत्यु के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

दहेज मृत्यु के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी मृत्यु के मामले में बेलहरकला पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशन पुत्र स्व. श्यामू भारती, निवासी कुशहरा, थाना बेलहरकला, संतकबीरनगर के रूप में हुई है। उसे सरहरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। मामले में वादिनी की ओर से 7 सितंबर 2026 को थाना बेलहरकला में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि उनकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर काफी समय से शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। तहरीर के अनुसार, 28 अगस्त को दहेज की मांग को लेकर मारपीट के बाद उसकी मृत्यु हो गई। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरिकेश भारती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 10 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय शंकर पाण्डेय, कांस्टेबल मिथिलेश कुमार वर्मा और कांस्टेबल सतीश कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952