खलीलाबाद में महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर निकली शोभायात्रा
खलीलाबाद में महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर निकली शोभायात्रा
संतकबीरनगर। राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में जिला मुख्यालय खलीलाबाद में विशाल शोभायात्रा एवं जन-जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिओम पाठक एवं विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम के तहत “अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की है बारी” विषय को लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के समर्थन में जन-जागरण किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ जूनियर हाईस्कूल प्रांगण, खलीलाबाद से हुआ।
शोभायात्रा गोला बाजार एवं मेहदावल बाईपास होते हुए समय माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद पंचमुखी हनुमान मंदिर में महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं हवन का आयोजन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोभायात्रा का नेतृत्व करते हुए विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि अयोध्या, काशी, मथुरा ही नहीं बल्कि उन सभी मंदिरों को विधर्मियो से मुक्त कराना है जो भी उनके द्वारा तोड़ा गया या फिर उनके असली स्वरूप के साथ खिलवाड़ हुआ है।
कार्यक्रम के प्रभारी बस्ती मंडल प्रभारी डॉ. सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि को आताताईयो एवं धर्म विरोधी ताकतों से मुक्त कराकर भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ उसी प्रकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि को भी मुक्त कराकर एक भव्य मंदिर का निर्माण कराना ही संगठन का लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सोनू गुप्ता तथा संयोजन जिला संयोजक संजय चौहान ने किया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रदेश महामंत्री इंजीनियर अखिलेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री चंद्रकेश उपाध्याय, छेदी प्रसाद यादव, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री श्याम नारायण तिवारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री मयंक राय तथा मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री शिखा अग्रहरि सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी दिनेश मौर्या, मातृशक्ति जिला अध्यक्ष शीला सिंह, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ज्ञान जायसवाल, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चिंतामणि मिश्रा, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. अजीत अग्रहरि तथा धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बृजनंदन मिश्रा समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

