बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने दिया 25 हजार रुपए का मेडिकल सहायता
बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने दिया 25 हजार रुपए का मेडिकल सहायता
संतकबीरनगर। विधि संवाददाता। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश नें मेडिकल सहायता के रूप में अधिवक्ता आनन्द कुमार राय एडवोकेट को 25 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। यह सहायता धनराशि बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष व सदस्य राकेश पाठक के अथक प्रयास से जारी हुआ। सहायता धनराशि का चेक वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार को अधिवक्ता चैम्बर में आनन्द कुमार राय को सौंपा। पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आनन्द कुमार राय बीते 28 सितम्बर को हृदयाघात से पीड़ित हो गए थे। गोरखपुर के निजी अस्पताल में सफल आपरेशन हुआ था। मेडिकल सहयता के लिए ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बार कौंसिल में आवेदन कराया था। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर राय, दिनेश चन्द्र राय, देवेन्द्र लाल श्रीवास्तव, राकेश कुमार चैधरी, जय किशन वैभव समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
