धनघटा क्षेत्र में बिजली का खंभा न लगने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

दरवाजे तक बिजली का खंभा लगाने की मांग, अधिकारियों को कई बार दे चुके हैं प्रार्थना पत्र

Oct 23, 2026 - 16:36
धनघटा क्षेत्र में बिजली का खंभा न लगने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बिजली का खंभा न लगने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
-दरवाजे तक बिजली का खंभा लगाने की मांग, अधिकारियों को कई बार दे चुके हैं प्रार्थना पत्र
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के मुंडेरा राय गांव में बिजली का खंभा नहीं लगने से ग्रामीणों ने नाराज होकर शुक्रवार की सुबह विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बाहर मकान बनाकर रहने वाले कई परिवारों को अब तक बिजली की समुचित सुविधा नहीं मिल सकी है। खंभा नहीं होने के कारण कुछ लोग बांस के सहारे तार बांधकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं। दूरी अधिक होने के चलते कई परिवारों को विद्युत कनेक्शन भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्हें अंधेरे में जीवन गुजारना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि बिजली का खंभा लगवाने के लिए वे कई बार संबंधित अधिकारियों से मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं और प्रार्थना पत्र भी दे चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 शुक्रवार को महिला और पुरुष ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द उनके दरवाजे तक बिजली का खंभा लगवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि खंभा लग जाने से वंचित परिवारों को विद्युत कनेक्शन मिल सकेगा और उन्हें भी रोशनी की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कर गांव के बाहर बसे परिवारों को बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण जयन्ता देवी, ललिता देवी, बिंदु देवी, पूनम, चन्द्रावती, मालती, कमला, सुशीला, तिरमाती, बबीता, सुरेम, श्रीकेश, बजरंगी, रविभूषण, शकुंतला, दीपनारायण, राजू,सतीश, जिलेबा, जसवंत, प्रभुनाथ गुप्ता, झिनु गुप्ता, रामप्रीत हरिजन, पारसनाथ शर्मा, महावीर गुप्ता, इंद्रजीत, बांसा देवी और रामशरण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस संबंध में एसडीओ मेराज अहमद से बात करने पर उन्होंने बताया की गांव में प्रदर्शन करने से कुछ होने वाला नहीं है। सभी लोगों को चाहिए कि कनेक्शन के लिए अप्लाई करें। बिजली विभाग सप्लाई अफोर्डिंग योजना के तहत उनको न्यूनतम खर्च में कनेक्शन, विद्युत पोल और तार उपलब्ध करा देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952