बखिरा पुलिस ने तीन पीड़ितों को वापस कराया 30,544 रुपये
बखिरा पुलिस ने तीन पीड़ितों को वापस कराया 30,544 रुपये
संतकबीरनगर। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में साइबर हेल्प डेस्क थाना बखिरा पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के तीन मामलों में 30,544.03 रुपये की धनराशि पीड़ितो के बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। सुफिया खातून पत्नी वाजिद अली निवासी दुर्गजोत बीते 1 जनवरी 2026 को रिश्तेदार बनकर साइबर धोखाधड़ी करते हुए 35 हजार की ठगी की गई थी। इस प्रकरण में पीड़िता की 22,258.85 की धनराशि वापस कराई गई। अनिल कुमार यादव पुत्र रामकरन निवासी खरवनिया बीते 30 जुलाई 2025 को पैसा दोगुना करने का लालच देकर 1,08,500 की साइबर धोखाधड़ी की गई थी। इस प्रकरण में पीड़ित की 1,486.18 की धनराशि वापस कराई गई। प्रभुनाथ यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी बखिरा बीते 12 जून 2024 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रेडिंग का लालच देकर 80 हजार की धनराशि ट्रांसफर; 6799 वापस कराई गई। शेष धनराशि की वापसी हेतु संबंधित बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं से लगातार समन्वय स्थापित कर प्रभावी पैरवी की जा रही है। साइबर हेल्प डेस्क थाना बखिरा थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क उपनिरीक्षक राजेश कुमार, आ0 चन्द्रभान सिंह, आ0 ओमनाथ दुबे, म0आ0 सुमन कुमारी, म0आ0 अवन्तिका मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
