पटाखों का भण्डारण करने वाला गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस नें अवैध पटाखों का भण्डारण करने वाला एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 145 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किया है।
अवैध पटाखों का भण्डारण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
-कब्जे से 145 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस नें अवैध पटाखों का भण्डारण करने वाला एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 145 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम नें कार्यवाही की। बीते 2 नवम्बर 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम नें क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त हरि गोविन्द पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद निवासी गुलहरिया थाना खलीलाबाद हाल मुकाम गोला बाजार दक्षिणी राधे गोविन्द के सामने पिज्जा वाली गली थाना खलीलाबाद को उसके घर गोला बाजार दक्षिणी से गिरफ्तार किया। तथा अभियुक्त के कब्जे से कुल 145 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 999/2026 धारा 288 बीएनएस एवं धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमर नाथ यादव, अनिल कुमार यादव, दीवान संपूर्णानन्द यादव, सिपाही अरविन्द तिवारी, सत्येंद्र यादव, विनय सिंह, सत्यम सिंह, गिरजेश उपाध्याय, प्रशांत विक्रम सिंह, विशाल सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
