साइबर फ्रॉड का पैसा पुलिस ने कराया वापस 

दुधारा पुलिस की कार्रवाई से साइबर फ़्रॉड से पीड़ित तीन व्यक्तियों क़ो 29,635.49 वापस कराने में सफलता प्राप्त की है।

Oct 19, 2026 - 16:33
साइबर फ्रॉड का पैसा पुलिस ने कराया वापस 

साइबर फ्रॉड का पैसा पुलिस ने कराया वापस 
सेमरियावा/संतकबीरनगर। दुधारा थाना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से साइबर फ़्रॉड से पीड़ित तीन व्यक्तियों क़ो 29,635.49 वापस कराने में सफलता प्राप्त की है।  थानाध्यक्ष थाना दुधारा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राम वशिष्ट सिपाही अनुज कुमार, ऋषिकेश यादव, हर्ष सिंह, राजकुमार, एकता सिंह द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना दुधारा की साइबर सेल द्वारा प्रभावी कार्रवाई की। साइबर सेल प्रभारी राम वशिष्ट एवं टीम द्वारा संबंधित बैंकों से पैरवी करते हुए तीन साइबर फ्रॉड पीड़ितों की कुल 29,635.49 की धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि सितारा खातून पत्नी मो0 शाहिद, निवासी दरियाबाद मोबाइल हैक कर 24 हजार की साइबर धोखाधड़ी; 20 हजार वापस, फरीदुद्दीन पुत्र लैस मोहम्मद, निवासी केसारी पुलिस अधिकारी बनकर आवेदक को अश्लील वीडियो देखने की धमकी देकर 66 हजार सात सौ की साइबर धोखाधड़ी; 7322.49 वापस, मोहनलाल पुत्र रामरूप निवासी बिगरा अव्वल आवेदक पूर्व प्रधान था सरकारी योजना का पैसा दिलाने के नाम पर 22 हजार पॉच सौ की साइबर धोखाधड़ी; 2313 वापस कराये गये। शेष धनराशि की वापसी हेतु संबंधित बैंकों एवं संस्थाओं से लगातार पैरवी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952