संतकबीरनगर# अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार
अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस नें 22.400 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व दो एंड्रायड मोबाइल बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे के नेतृत्व में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें दो अभियुक्तों सईद खान उर्फ बब्लू पुत्र स्व0 सलाहुद्दीन निवासी परदेशवा थाना कोतवाली खलीलाबाद, रामअवतार पुत्र स्व0 रामतीरथ निवासी चकौरा थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर को सोमवार को धौरहरा से सरही जाने वाले मार्ग, बेलवनिया के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22.400 किलोग्राम अवैध गांजा, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा दो एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 995/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों नें बताया कि उक्त गांजा उन्हें एक व्यक्ति नें उपलब्ध कराया था। उक्त व्यक्ति उड़ीसा से गांजा मंगाता है, उसके कहने पर वे दोनों गांजा बिक्री के लिए पीपीगंज ले जा रहे थे, जहां बताए गए व्यक्ति को गांजा बेचकर पैसा लेना था। अभियुक्तों ने बताया गया कि वे दोनों आपस में मित्र हैं तथा गांजे की बिक्री से प्राप्त लाभ से अपना एवं अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, धर्मनाथ यादव, सिपाही संतोष यादव, अमृतेश मिश्रा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
