निशुल्क 1962 टीम ने बन्दर का किया इलाज बचीं जान

Nov 10, 2025 - 17:22
निशुल्क 1962 टीम ने बन्दर का किया इलाज बचीं जान

निशुल्क 1962 टीम ने बन्दर का किया इलाज बचीं जान


बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र में सोमवार को एक बीमार बंदर को डायल 1962 मोबाइल वेटरनरी टीम ने प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई। ग्रामीणों की सूचना पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बेलहर थाना क्षेत्र के पकडडीहा गांव में ग्रामीणों ने एक बंदर की खराब हालत देखकर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल किया।

सूचना मिलते ही डॉ. बृजेश सिंह और सहयोगी सूरज कुमार सहित मोबाइल वेटरनरी टीम घटनास्थल पर पहुंची। चिकित्सक टीम ने बंदर की स्थिति का आकलन किया और उसे आवश्यक दवाएं देकर इलाज शुरू किया। 

उपचार के बाद बंदर की तबीयत सामान्य हो गई, जिससे उसे राहत मिली। ग्रामीणों ने वेटरनरी टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय पर मिली सहायता से वन्यजीव की जान बचाई जा सकी। इस दौरान डॉ. बृजेश सिंह, और सहयोगी बृजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952